May 3, 2026 - 1:46 am

चारधाम यात्रा 2026: सारा अली खान को शपथ पत्र से मिलेगी केदारनाथ में एंट्री, BKTC अध्यक्ष बोले-जो आस्था रखे वो सनातनी

spot_img
Must Read

देहरादून। इस वर्ष शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। समिति ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो भी सनातन धर्म में आस्था और विश्वास रखता है, उसे सनातनी माना जाएगा। अभिनेत्री सारा खान के केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि वह दर्शन के लिए आती हैं, तो उन्हें शपथ पत्र देना होगा।

मंदिर परिसर में मोबाइल पर भी रोक
समिति ने मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है, ताकि व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सके।

बताया गया कि बीकेटीसी की हालिया बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए थे।

सीएम धामी ने कही यह बात
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बोर्ड के अंतिम निर्णय का इंतजार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कानून, अधिनियम और पौराणिक परंपराओं का अध्ययन करने के बाद ही इस विषय में अंतिम फैसला लेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: रामनगर-देहरादून के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

रामनगर और देहरादून के बीच यात्रियों को जल्द सीधी रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img