May 3, 2026 - 2:55 am

देहरादून में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप: 80 हजार रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

spot_img
Must Read

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन की तैयारी की।

सोमवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: रामनगर-देहरादून के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

रामनगर और देहरादून के बीच यात्रियों को जल्द सीधी रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img