March 18, 2026 - 3:00 am

Rudrapur: मैत्री क्रिकेट मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने एसजीएसटी इलेवन को सात विकेट से हराया, महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

spot_img
Must Read

हल्द्वानी शाखा सीआईआरसी आईसीएआई के तत्वावधान में जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन और एसजीएसटी इलेवन के बीच 20 ओवर का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। आयोजन का उद्देश्य समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा मौजूद रहे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी यादव और केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों के लिए जरूरी हैं। इससे वे खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने और तनावमुक्त रहने में सक्षम होते हैं। उन्होंने खेल भावना को जीवन की चुनौतियों से निपटने में सहायक बताया और व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

मैच में एसजीएसटी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। जवाब में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की।

चार्टर्ड एकाउंटेंट आलोक चावला ने 38 गेंदों पर 48 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एसजीएसटी इलेवन की ओर से संतोष उनियाल ने 40 रन और अखिलेश द्विवेदी ने 35 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में गुरजस्पाल सिंह ने चार ओवर में चार विकेट झटके। अक्षय अग्रवाल ने तीन विकेट लिए, जबकि अभिनव बंसल ने भी महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

इस मौके पर सीआईआरसी हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष मोहित देव, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह कलसी, सचिव अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष चेतन प्रकाश खुराना, सिकासा अध्यक्ष रोहित नौला समेत कई चार्टर्ड एकाउंटेंट और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: 10 लाख फर्जी एनसीईआरटी किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला होने का दावा

रुद्रपुर। कीरतपुर स्थित एक गोदाम में एनसीईआरटी की करीब 10 लाख फर्जी किताबें पकड़े जाने से हड़कंप मच गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img