May 5, 2026 - 6:35 pm

Uttarkashi: गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू

spot_img
Must Read

नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी है। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को मां गंगा की भोगमूर्ति डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से सेना बैंड और ढोल-दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। डोली रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी। इसके बाद 19 अप्रैल को सुबह सात बजे डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

अक्षय तृतीया के दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी हो जाएगा।

समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी आस्था का प्रवाह, 12 दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बिगड़ा रहा। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img