गुरुवार को सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली के दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2496.89 अंक यानी 3.26 प्रतिशत गिरकर 74,207.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 775.65 अंक यानी 3.26 प्रतिशत टूटकर 23,002.15 पर आ गया।
बाजार में इस गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल देखा गया और अधिकांश सेक्टरों में दबाव बना रहा।



