देहरादून। प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार की कोई ठोस उपलब्धि नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं, इसके बावजूद सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है।
उन्होंने यह भी कहा कि नौ साल बीत जाने के बाद भी सरकार लोकायुक्त का गठन नहीं कर पाई है, जो उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।



