March 25, 2026 - 2:26 am

Rudrapur: पहली मंजिल से गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत, आत्महत्या की आशंका

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में सिडकुल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की पहली मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से ग्राम काफल किरोल, मुक्तेश्वर (नैनीताल) निवासी अनिल पुत्र प्रेमचंद वर्तमान में जगतपुरा में परिवार के साथ किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। सोमवार देर रात वह अचानक मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

पूछताछ में मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं एसआई प्रकाश चंद्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच यामी गौतम की तारीफ करने पर ट्रोल हुए करण जौहर

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा के बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम भी सुर्खियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img