March 25, 2026 - 2:33 am

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच यामी गौतम की तारीफ करने पर ट्रोल हुए करण जौहर

spot_img
Must Read

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा के बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में यामी की नई फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान एक इवेंट में किया गया, जिसमें करण जौहर ने भी शिरकत की। इवेंट के दौरान करण जौहर ने यामी गौतम को मंच पर गले लगाया और उनकी जमकर तारीफ की। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, प्राइम वीडियो स्लेट 2026 इवेंट में कई आगामी फिल्मों और सीरीज की घोषणा की गई। इसी दौरान ‘नई नवेली’ के पोस्टर लॉन्च से पहले करण जौहर और यामी गौतम मंच पर एक साथ नजर आए। दोनों के बीच कथित तनाव की खबरों के बावजूद उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात ने लोगों को चौंका दिया।

करण जौहर ने यामी को मंच पर बुलाते हुए उन्हें अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बताया। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग इसे ‘धुरंधर’ सीरीज की सफलता से जोड़कर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले करण जौहर, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मौजूद थे, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद करण जौहर ने आदित्य धर की खुलकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर भी सराहना की, जिससे रिश्तों में सुधार के संकेत मिले।

वायरल वीडियो पर यूजर्स करण जौहर के पुराने व्यवहार को भी याद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि पहले उन्होंने यामी गौतम को नजरअंदाज किया था। एक यूजर ने लिखा, “समय की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बदलता है।” वहीं, अन्य यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बताते चलें कि यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kichha: शहीद भगत सिंह पार्क में बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, प्रतिमाओं का किया अनावरण

किच्छा। आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में रविवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img