March 26, 2026 - 2:57 am

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 885 अंक उछला; वैश्विक तनाव के बीच सतर्क निवेशक

spot_img
Must Read

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 885.32 अंक की बढ़त के साथ 74,953.77 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 307.65 अंक उछलकर 23,220.05 पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, रुपये में कमजोरी देखने को मिली और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.96 पर आ गया।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बाजार में सतर्क आशावाद का माहौल बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि सकारात्मक संकेतों के बावजूद निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक हालात पर टिकी हुई है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के अनुसार, अगले दिन बाजार अवकाश होने के चलते निवेशक सतर्क रुख अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति की उम्मीदों के बावजूद बाजार बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और किसी भी बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जमीनी हालात तेजी से बदल रहे हैं। इस्राइल और ईरान के बीच तनाव जारी है, जबकि अमेरिका क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। ऐसे में निवेशक अब केवल बयानों के बजाय वास्तविक घटनाक्रम पर नजर रखेंगे।

वैश्विक संकेतों की बात करें तो अमेरिकी फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में तेजी दर्ज की गई है। संभावित एक महीने के युद्धविराम की उम्मीद और अमेरिका द्वारा ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के फैसले ने निवेशकों के भरोसे को सहारा दिया है। हालांकि, ईरान द्वारा बातचीत से इनकार किए जाने के चलते स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 2.20 फीसदी, ताइवान का सूचकांक 2.68 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, सिंगापुर और हांगकांग के बाजारों में भी हल्की तेजी रही। इसके विपरीत, अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जहां डाउ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक में कमजोरी दर्ज की गई।

कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड 4.78 फीसदी गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली। वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोना 3.37 फीसदी बढ़कर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4.82 फीसदी बढ़कर 2,34,542 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img