May 12, 2026 - 1:01 am

Kichha News: एसएसपी ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

spot_img
Must Read

किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बड़े तस्करों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में युवाओं को नशे का आदी बना रहे कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी और कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को ऐसे लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लेने के लिए कहा है। गुरुवार को कोतवाली परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने शहर में ई-रिक्शा और टेंपो के कारण बिगड़ रही यातायात व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि नशे के कारोबारियों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। हाट बाजार के दिनों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा ई-रिक्शा और टेंपो चालकों के लिए निर्धारित रूटों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली छात्रों द्वारा किए जा रहे स्टंट पर रोक लगाने के लिए स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। पुलिस टीम समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखेगी।

एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पैरेंट्स के एक सवाल ने बदल दी शरवरी की जिंदगी, सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं अभिनेत्री

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म में अभिनेता वेदांग रैना के साथ नजर आने जा रहीं अभिनेत्री शरवरी फिल्म के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img