प्रदेशभर में शनिवार रात एक घंटे के लिए ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों से गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। उत्तराखंड शासन ने आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है।
दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के तहत प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है, ताकि ऊर्जा संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंच सके।



