कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुल 294 सीटों में से 284 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
भवानीपुर सीट पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा हेमताबाद से अनामिका राय, जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ और दिनहाटा से हरिहर राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी की इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।



