April 3, 2026 - 5:45 pm

Khatima: सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले- एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं

spot_img
Must Read

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा भ्रमण के दौरान लोहियाहेड स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की घबराहट (पैनिक) की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं एलपीजी की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता से अपील की कि कालाबाजारी की सूचना तत्काल जिलाधिकारी को दें।

उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में एलपीजी गैस की कालाबाजारी न होने पाए और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, डॉ. प्रेम सिंह राणा, अमित पांडेय, प्रमोद मित्तल, भवानी भंडारी, रंदीप पोखरिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, एसएसपी अजय गणपति, एएसपी डॉ. उत्तम नेगी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Saucy song: डिवाइन का नया गाना ‘सॉसी’ रिलीज, मौनी रॉय के डांस ने जीता दिल

मुंबई। मशहूर रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सिंगर रियार साहब...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img