April 3, 2026 - 4:16 pm

Udhamsingh Nagar: हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। पुलिस ने एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक व्यापारी ने रविवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 27 मार्च को प्रिया नाम की युवती ने उसे फुलसुंगी श्मशान घाट के पास बुलाया और अपने घर ले गई। वहां पहले से मौजूद चार युवक और एक अन्य युवती ने उसे बंधक बना लिया।

आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने व्यापारी के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की गई।

डर के चलते व्यापारी ने अपने एक मित्र के माध्यम से 14 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि बाद में 30 हजार रुपये नकद भी दे दिए।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को संभल (उत्तर प्रदेश) निवासी मोतीराम और ट्रांजिट कैंप निवासी पिंकी उर्फ काजल को उनके किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Saucy song: डिवाइन का नया गाना ‘सॉसी’ रिलीज, मौनी रॉय के डांस ने जीता दिल

मुंबई। मशहूर रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सिंगर रियार साहब...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img