April 2, 2026 - 3:24 am

Udham Singh Nagar News: तवे की गर्मी से फटा सिलिंडर, मां-बेटे समेत तीन झुलसे

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय छोटा गैस सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गर्म तवा गैस सिलिंडर के पाइप पर रख दिया, जिससे पाइप लीक होने लगा और अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त होकर गिर गई।

हादसे में गोमती देवी, उनका 10 वर्षीय बेटा नीरज और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर सिलिंडर फटने की यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Saucy song: डिवाइन का नया गाना ‘सॉसी’ रिलीज, मौनी रॉय के डांस ने जीता दिल

मुंबई। मशहूर रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सिंगर रियार साहब...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img