April 2, 2026 - 3:35 am

हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ का जवान शहीद, जिले में शोक की लहर

spot_img
Must Read

पिथौरागढ़। जिले के गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव निवासी 19 वर्षीय जवान सिक्किम में गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए। इस दुखद घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सुकोली निवासी लांस नायक विकास कुमार 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे और इन दिनों सिक्किम में ड्यूटी पर थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हिमस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर वह शहीद हो गए, जबकि उनके दोनों साथी सुरक्षित बच निकले।

शहीद विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, आठ माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। उनकी माता मंजू देवी भोजन माता के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक विमान के माध्यम से लाया जा रहा है। इसके बाद एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव सुकोली पहुंचाया जाएगा। पार्थिव शरीर के बृहस्पतिवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Saucy song: डिवाइन का नया गाना ‘सॉसी’ रिलीज, मौनी रॉय के डांस ने जीता दिल

मुंबई। मशहूर रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सिंगर रियार साहब...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img