April 2, 2026 - 3:26 am

Saucy song: डिवाइन का नया गाना ‘सॉसी’ रिलीज, मौनी रॉय के डांस ने जीता दिल

spot_img
Must Read

मुंबई। मशहूर रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सिंगर रियार साहब और अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं। यह ट्रैक डिवाइन के हालिया एल्बम ‘वॉकिंग ऑन वॉटर’ का हिस्सा है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘सॉसी’ एक अलग अंदाज का हिप-हॉप ट्रैक है, जिसमें डिवाइन के खास रैप स्टाइल के साथ रियार साहब की सुरीली आवाज सुनने को मिलती है। वहीं, म्यूजिक वीडियो में मौनी रॉय ने अपने जबरदस्त डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा है।

सिंगापुर में हुई शूटिंग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग सिंगापुर में की गई है। वीडियो में हेलिक्स ब्रिज, हाजी लेन और स्विसोटेल द स्टैमफोर्ड हेलीपैड जैसे लोकेशंस के शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं, जो गाने को और आकर्षक बनाते हैं।

गाने को करण कंचन ने प्रोड्यूस किया है। डिवाइन ने बताया कि यह ट्रैक सुनने में आसान और अच्छा महसूस कराने के मकसद से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एफ1 के दौरान सिंगापुर जाने के बाद वहां की रफ्तार और माहौल ने उन्हें काफी प्रभावित किया, इसलिए शूट के लिए इसी लोकेशन को चुना गया।

मौनी रॉय ने शेयर किया अनुभव
मौनी रॉय ने सिंगापुर में शूटिंग को यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह शहर उनकी ट्रैवल विश लिस्ट में लंबे समय से था और यहां का खाना, फैशन और एनर्जी उन्हें बेहद पसंद आई।

पंजाबी टच से खास बना गाना
वहीं, रियार साहब ने कहा कि डिवाइन के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार है। उन्होंने बताया कि ‘सॉसी’ में वह स्मूद पंजाबी टच लाना चाहते थे, ताकि यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर दे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

LPG Crisis: तेल की वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत राहत में, दो महीने का कच्चा तेल भंडार पर्याप्त: सरकार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img