April 9, 2026 - 3:02 am

Rudrapur: 25 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार, पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड का फरार आरोपी STF के हत्थे चढ़ा

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। बहुचर्चित पार्षद प्रकाश सिंह धामी हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शूटर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिंकू शर्मा उर्फ पंडित निवासी थाना डिमरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2020 को रुद्रपुर के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह करीब नौ बजे आई-10 कार में सवार बदमाश इलाके में पहुंचे थे। एक युवक ने धामी को घर से बाहर बुलाकर बातचीत में उलझाया, इसी दौरान कार में सवार अन्य हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में धामी के सिर, गले और सीने में गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

राजनीतिक रंजिश में दी गई थी सुपारी
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को चार लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

पुलिस अब तक सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि रिंकू शर्मा फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ईरान पर ट्रंप का कड़ा रुख: हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर 50% टैरिफ का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए चेतावनी दी है कि जो...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img