April 10, 2026 - 11:49 pm

टटीरी विवाद के बाद बादशाह का यू-टर्न: आपत्तिजनक बोल हटाए, 14 अप्रैल को रिलीज होगा ‘टटीरी फिर से’

spot_img
Must Read

रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ के विवादित बोल को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा के आरोपों के चलते मामला महिला आयोग तक जा पहुंचा था, जिसके बाद बादशाह ने माफी मांगते हुए गाने में बदलाव किया है।

शुक्रवार को बादशाह ने सोशल मीडिया के जरिए ‘टटीरी फिर से’ गाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नए वर्जन में आपत्तिजनक हिस्सों को हटा दिया गया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा, “मेरे हरियाणा के लोगों और दुनिया भर में जुड़े सभी साथियों, पिछले कुछ हफ्तों में हमने ‘टटीरी’ को लेकर सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, समाजसेवियों और संस्कृति की चिंता करने वाले लोगों की बात सुनी है। उसी आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं और जो भी हिस्सा अपमानजनक माना गया, उसे हटा दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि एक कलाकार के तौर पर समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है। उनके अनुसार, संगीत हमेशा उनकी जड़ों, भाषा और लोगों की कहानियों को बड़े मंच तक पहुंचाने का माध्यम रहा है और ‘टटीरी फिर से’ उसी यात्रा का अगला कदम है।

बादशाह ने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि दर्शकों का साथ और विश्वास ही इस गाने को आगे बढ़ाने में अहम रहा है।

गौरतलब है कि ‘टटीरी फिर से’ 14 अप्रैल 2026 को सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: 19वें दिन भी जारी इंजीनियरों की हड़ताल, जनगीतों से सरकार को जगाने की कोशिश

रुद्रपुर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले पिछले 19 दिनों से जारी हड़ताल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img