April 10, 2026 - 11:54 pm

Rudrapur: 19वें दिन भी जारी इंजीनियरों की हड़ताल, जनगीतों से सरकार को जगाने की कोशिश

spot_img
Must Read

रुद्रपुर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले पिछले 19 दिनों से जारी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान इंजीनियरों ने जनगीतों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग परिसर में विभिन्न विभागों के इंजीनियर एकत्र हुए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने “जब-जब हमारा हक छीनोगे, तब-तब तुम्हारा सब छीनेंगे” और “सत्ता की दस्तक हैं नारे, कुर्सी का मस्तक हैं नारे” जैसे जनगीत गाकर विरोध जताया।

शुक्रवार को महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष एसएस डंगवाल, मंडलीय सचिव दीपक मटियाली और मंडलीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा भी रुद्रपुर पहुंचे और हड़ताली इंजीनियरों का हौसला बढ़ाया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरों की एकजुटता से सरकार को झुकना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ मांगों पर सरकार सहमति जता चुकी है, लेकिन 5400 ग्रेड पे की मांग पूरी होने के बाद ही किसी समझौते पर विचार किया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरों ने लोनिवि और सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा जारी हड़ताल समाप्त करने के नोटिस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

सभा में महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह, वीके सनवाल, केशव लाल, योगेश ततराड़ी, हरीश बसेड़ा और प्रकाश पंत समेत कई इंजीनियरों ने अपने विचार रखे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

टटीरी विवाद के बाद बादशाह का यू-टर्न: आपत्तिजनक बोल हटाए, 14 अप्रैल को रिलीज होगा ‘टटीरी फिर से’

रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ के विवादित बोल को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img