April 19, 2026 - 10:51 pm

Uttarakhand: अखंड परमधाम में सन्यास जयंती समारोह का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया दीप प्रज्ज्वलन

spot_img
Must Read

अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें सन्यास जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर देश के कई प्रमुख संत-महात्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखी गईं।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि शुभ मुहूर्त में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार महिलाओं को उनका अधिकार देने की दिशा में ठोस और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने इसका विरोध कर अपनी संकीर्ण सोच का परिचय दिया।

सीएम धामी ने कहा कि जो दल लंबे समय तक सत्ता में रहे, उन्होंने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। अब केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने के बाद विरोध करने वाले दलों का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव देश की राजनीति और समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udham Singh Nagar News: वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आंदोलन एलान, 23 अप्रैल से चरणबद्ध विरोध

रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img