June 4, 2026 - 1:05 am

Dehradun: अखंड परमधाम समारोह में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, मदरसा बोर्ड भंग—जुलाई से लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम

spot_img
Must Read

देहरादून के अखंड परमधाम में आयोजित युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें सन्यास जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है और अब उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में यह निर्णय लिया गया है कि जुलाई माह से प्रदेश के मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी और उनके भविष्य के लिए नए अवसर खुलेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने संत समाज का आशीर्वाद भी लिया और प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में देशभर से आए संत-महात्माओं की मौजूदगी रही और पूरे आयोजन का माहौल भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर नजर आया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img