June 4, 2026 - 2:04 am

Kashipur-Delhi: रोडवेज बस में 13 यात्री बिना टिकट मिले, परिचालक रूट से हटाया

spot_img
Must Read

काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान 13 यात्री बिना टिकट पाए गए। यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर बस के परिचालक को तत्काल प्रभाव से रूट से हटा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, टांडा तिवारी से दिल्ली जा रही काशीपुर डिपो की बस को रविवार सुबह करीब 5:30 बजे यातायात निरीक्षक राजकुमार ने ठाकुरद्वारा से करीब दो किलोमीटर पहले रोककर जांच की। निरीक्षण के दौरान बस में सवार 13 यात्री बिना टिकट पाए गए।

काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर परिचालक अनिल कुमार को रूट से हटा दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

वहीं, परिचालक अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि सरवरखेड़ा से 15 से 20 यात्री बस में सवार हुए थे और वह सभी का टिकट बना रहा था। इसी दौरान ठाकुरद्वारा से पहले बस रोककर जांच की गई। उनका कहना है कि जिन यात्रियों का टिकट नहीं बन पाया था, उनका टिकट बाद में यातायात निरीक्षक द्वारा ही बनाया गया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img