April 19, 2026 - 8:27 pm

Udham Singh Nagar News: वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आंदोलन एलान, 23 अप्रैल से चरणबद्ध विरोध

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद ने 23 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि निगम के नियमित कर्मियों को फरवरी और मार्च माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वहीं संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मार्च का वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने बताया कि महासंघ की ओर से समय पर वेतन भुगतान, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण, महाकुंभ के लिए कम से कम 700 नई बसों की व्यवस्था सहित कई मांगें उठाई गई हैं। इन मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

परिषद के अनुसार, 23 अप्रैल को हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल को हरिद्वार में प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बावजूद मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मई से देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार कर्मचारी संगठन अपनी लंबित मांगों को मनवाकर ही रहेंगे। 23 अप्रैल को हल्द्वानी में प्रस्तावित धरने में रुद्रपुर से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kashipur-Delhi: रोडवेज बस में 13 यात्री बिना टिकट मिले, परिचालक रूट से हटाया

काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान 13 यात्री बिना टिकट पाए गए। यातायात निरीक्षक...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img