ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया था। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बीच चलाए गए राहत कार्य में एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उसे राफ्ट के जरिए नदी मार्ग से बाहर लाने की प्रक्रिया जारी है।
वहीं, कार में सवार एक महिला का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार वाहन के परखच्चे उड़ने से आशंका है कि महिला खाई में दूर जा गिरी होगी। लापता महिला की तलाश में सघन खोजबीन जारी है।



