मुंबई। महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने बुधवार, 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया चंदोक के साथ विवाह रचा लिया। यह शादी साल की सबसे चर्चित और भव्य शादियों में से एक मानी जा रही है। समारोह में बॉलीवुड, क्रिकेट और कारोबार जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।
शादी समारोह में बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan, अभिनेता Farhan Akhtar और प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle ने शिरकत की।
क्रिकेट जगत से भी कई दिग्गज खिलाड़ी इस खास मौके के गवाह बने। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni, Suresh Raina, Shreyas Iyer, Prithvi Shaw, Irfan Pathan और Harbhajan Singh जैसे खिलाड़ी शामिल हुए।
इसके अलावा Jay Shah सहित कई बड़े उद्योगपति और गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे। भव्य आयोजन और देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी के कारण यह शादी चर्चा का केंद्र बनी रही।


