June 7, 2026 - 1:00 am

Israel-Iran War: ईरान में फंसे अंबाड़ी के तीन लोगों से टूटा संपर्क, परिजन चिंतित

spot_img
Must Read

ब्लॉक क्षेत्र के गांव अंबाड़ी निवासी तीन लोगों से ईरान में संपर्क टूट जाने से परिजन चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच उनसे फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अंबाड़ी निवासी अयूब खान के भतीजे अली हैदर और उसकी पत्नी ईरान के कुम शहर स्थित इस्लामिक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। कुम शहर ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 100 किलोमीटर दूर है। परिजनों के अनुसार युद्ध की दृष्टि से वहां की स्थिति फिलहाल संवेदनशील नहीं बताई जा रही है।

अयूब खान ने बताया कि करीब तीन दिन पहले उनकी भतीजे से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि वे लोग भारतीय दूतावास से मिलने वाली सूचनाओं का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल की सुविधा बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, जाकिर हुसैन की विवाहित बेटी भी ईरान में रहती है और वह वहां की नागरिक है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी भी फोन पर बात हुई थी। उसने परिजनों से कहा था कि वे उसकी चिंता न करें, वह और उसका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इसके बाद फोन कॉल अचानक कट गई और तब से उसका फोन बंद आ रहा है।

परिजनों का कहना है कि लगातार संपर्क न होने के कारण वे बेहद चिंतित हैं और जल्द ही उनसे बात होने की उम्मीद कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img