June 7, 2026 - 2:07 am

Uttarakhand: भारत-चीन सीमा के पास मलारी के जंगलों में आग, सेना शिविर की ओर बढ़ने से रोकने में जुटा वन विभाग

spot_img
Must Read

भारत-चीन सीमा से सटे सीमावर्ती गांव मलारी के ऊपरी हिस्से में स्थित जंगलों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सेना शिविर की ओर न बढ़े, इसके लिए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंजर गौरव नेगी ने बताया कि आग मलारी गांव के भुजगढ़ नाले के ऊपर सिविल क्षेत्र में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए सुराईथोटा टीम के पांच सदस्य मौके पर तैनात किए गए हैं। टीम का नेतृत्व वन दरोगा कुलदीप नेगी कर रहे हैं, जो सेना शिविर के पास सक्रिय रूप से आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र मलारी गौचरण भूमि के अंतर्गत आता है। टीम ने आग को एक छोर से बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली है, जिससे स्थिति आंशिक रूप से नियंत्रण में आ गई है। वहीं दूसरे छोर पर लगी आग को भी जल्द से जल्द पूरी तरह काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मलारी भारत-चीन सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती गांव है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग सेना शिविर तक न पहुंचे। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img