देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले कांग्रेस ने राज्य से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने विभिन्न जनहित के विषयों पर जवाब मांगते हुए दस प्रमुख प्रश्न सामने रखे हैं।
सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले राज्य की जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रदेश के विकास, रोजगार, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवाल उठाती रही है।
इस दौरान गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान राज्य की जनता के हितों से जुड़े इन सवालों का जवाब देंगे।



