June 8, 2025 - 3:58 pm

ELECTION 2024 : 2 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे पीएम मोदी, रुद्रपुर में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए पहुँच रहे हैं। पीएम मोदी देवभूमि से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुवात करेंगे। उनके रुद्रपुर आगमन की खबर के बाद भाजपाई तैयारियों में जुट गये हैं। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन की खबर से उत्तराखंड की जनता उत्साहित है, उनकी जनसभा ऐतिहासिक होगी। इससे पहले स्थानीय भाजपा विधायक शिव अरोरा ने प्रेस वार्ता कर मोदी के रुद्रपुर आने की जानकारी साझा की।

फाइल फोटो

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव होना है। साल 2014 से राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। चुनाव में जनता का रुख भाजपा की तरफ बनाये रखने के लिए मोदी खुद रैली करने जा रहे हैं। उनकी रैली का असर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के साथ ही उत्तर प्रदेश की बरेली, रामपुर और पीलीभीत सीट पर पड़ेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे और प्रशासनिक अमले के साथ सीधे मोदी मैदान गये। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देवभूमि से लोकसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ कर रहे है। यह हम सभी के लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पीएम की जनता को ऐतिहासिक बनाने के लिये हम सभी ने कमर कस ली है। 2 अप्रैल को बड़ी संख्या में लोग मोदी मैदान में पीएम को सुनने के लिये उमड़ेंगे। उधर, प्रेस वार्ता के दौरान विधायक शिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत के लिए रुद्रपुर को चुना है। कहा कि निश्चित रूप से अबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करने के लिए रुद्रपुर की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Japan: “क्या टोक्यो की चमक-दमक के पीछे छिपा है सेक्स व्यापार का अंधेरा सच?”….

गरीबी और सेक्स टूरिज्म का संबंध कहते हैं कि किसी देश में सेक्स टूरिज्म की प्रमुख वजह गरीबी होती है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img