June 8, 2025 - 4:18 pm

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सभी 543 सीटों के नतीजे घोषित, बीजेपी 240, कांग्रेस 99 पर जीती

Must Read

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। जो मामला एकतरफा माना जा रहा था वह अब ‘कांटे की टक्कर’ में बदल गया है, क्योंकि रुझानों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन 272 के बहुमत के आंकड़े को पार कर जाने के बावजूद इंडिया गठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्करदी है। पीएम मोदी रिकॉर्ड हैट्रिक जीत की उम्मीद कर रहे थे, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन, उलटफेर की उम्मीद कर रहा था और उसने दावा किया है कि वह 295 सीटें जीतेगा। दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भाजपा की बढ़त के कारण एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन मंगलवार देर शाम तक आये नतीजों ने तस्वीर साफ़ कर दी। सभी 543 सीटों पर आये नतीजों के अनुसार भाजपा अकेली 240 तो एनडीए के साथ 292 सीट जीती है। कांग्रेस को 99 तो इंडिया गठबंधन को 234 वहीं अन्य के खाते में 17 सीट आयी हैं। चूँकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है तो वो सरकार बनाने का दावा करेगी और एनडीए केंद्र में सरकार बना लेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Japan: “क्या टोक्यो की चमक-दमक के पीछे छिपा है सेक्स व्यापार का अंधेरा सच?”….

गरीबी और सेक्स टूरिज्म का संबंध कहते हैं कि किसी देश में सेक्स टूरिज्म की प्रमुख वजह गरीबी होती है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img