March 28, 2026 - 1:56 pm

अबू धाबी में हिंदू मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दुनियाभर में बीएपीएस के 1500 मंदिरों में एक साथ हुई आरती

spot_img
Must Read

अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वामीनारायण संप्रदाय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। हल्के गुलाबी रंग का रेशमी कुर्ता पजामा, बिना बांह वाली जैकेट और पटका पहने हुए प्रधानमंत्री ने मंदिर के लोकार्पण समारोह में पूजा विधि में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने ‘वैश्विक आरती’ में भी भाग लिया जो बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से दुनियाभर में बने स्वामीनारायण संप्रदाय के 1500 से अधिक मंदिरों में एक साथ आयोजित की गई।

इससे पहले मोदी ने यहां पहले हिंदू मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न संप्रदायों के लोगों से मुलाकात की। दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए मंदिर के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने मंदिर में कृत्रिम रूप से तैयार की गईं गंगा और यमुना नदियों में जलार्पण भी किया। मंदिर अधिकारियों के अनुसार शिल्प और स्थापत्य शास्त्रों एवं हिंदू ग्रंथों में उल्लेखित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार भव्य मंदिर बनाया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kichha News: एसएसपी ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बड़े तस्करों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img