March 28, 2026 - 2:12 pm

बिग्ग बॉस 17 विजेता और फुकरा इंसान की पर्सनल चैट्स हुई वायरल, अभिषेक मल्हान ने दिया करारा जवाब।

spot_img
Must Read

मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी हुई है। हाल ही में मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक मल्हन के साथ हुई चैट्स का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिषेक का जमकर मजाक उड़ाया।

‘बिग बॉस’ भले ही कुछ महीनों तक ही चलता हो, लेकिन इसका असर कंटेस्टेंट्स की लाइफ में लगातार बना ही रहता है। सलमान खान के रियलिटी शो से आये कन्टेस्टेंस में से या तो किसी की किस्मत चमक जाती है या तो किसी के करियर पर ब्रेक लग जाता है। अभिषेक मल्हान और विजेता एल्विश यादव का ‘बिग बॉग ओटीटी सीजन 2’ तो आपको याद ही होगा, जिसके बाद दोनों आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अब अभिषेक मल्हान ‘बिग बॉस 17’ विनर मुनव्वर फारुकी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी और अभिषेक मल्हान के पर्सनल चैट वायरल हो रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक मल्हान की उड़ाई खिल्ली

अभिषेक मल्हान ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के रनरअप आज भी दर्शकों के बीच अपनी अच्छाई और काम की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीँ अभिषेक मल्हान विनर नहीं बन सके, जिसके कारण कुछ लोग उन्हें आज भी लगातार ट्रोल करते हैं। अब ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी ने इसी बात को लेकर उन पर तंज कसा है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और स्टैंड-अप कॉमेडियन की चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। मुनव्वर फारूकी की अभिषेक मल्हन ने अपनी चैट शेयर की है। मुनव्वर फारूकी का टेक्स्ट था, जिसमें लिखा था, ‘पंचलाइन का इंतजार करो। दर्शकों को भी मजा आएगा।’ इस पर अभिषेक ने ट्रॉफी इमोजी के साथ जवाब दिया और लिखा ‘इंतजार कर रहा हूं।’ उन्होंने यह भी लिखा, मस्त हो यार आप।’ इसके बाद मुनव्वर ने जवाब दिया, ‘तुम्हारे टेक्स्ट में ट्रॉफी सूट नहीं करती है।’ 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kichha News: एसएसपी ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बड़े तस्करों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img