May 13, 2026 - 10:15 pm

BOLLYWOOD में छाई ख़ुशी कि बहार: यामी गौतम के बाद अब ऋचा चड्डा भी बनने वाली हैं माँ।

spot_img
Must Read

यामी गौतम के बाद अब ‘फुकरे’ की ‘भोली पंजाबन’ यानी ऋचा चड्ढा भी हैं प्रेग्नेंट। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के ज़रिये किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान। एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी सी तस्वीर भी पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की बहार छाई हुई है। एक के बाद एक एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी अनाउंस कर रही हैं। हाल में ही यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और अब बॉलीवुड से एक और खुशखबरी आ गई है। ‘फुकरे’ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। इसका सीधा मतलब है कि अब जल्द ही ऋचा चड्ढा मम्मी और अली फजल पापा बनने वाले हैं। दोनों ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं और उन्होंने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर सभी के साथ साझा किया है, जिसे देखकर अब एक्टर्स के फैंस एक्साइटेड हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

ऋचा ने कि गुडन्यूज की पुष्टि

ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक मनमोहक पोस्ट के साथ इस खबर की पुष्टि की हैं। उन्होंने 1 + 1 = 3 कहते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और एक कैप्शन के साथ खबर की घोषणा की है। जिसमें कहा गया है, “एक छोटी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है।” इस पोस्ट में एक और खास तस्वीर देखने को मिल रही है। इस तस्वीर में ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे से पर्दे के पीछे रोमांस करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के ऊपर प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी भी लगा हुआ है जिससे इस बात की साफ़ पुष्टि हो गयी है की ऋचा और अली की ज़िन्दगी में अब जल्द ही एक नन्ही किलकारी गूंजने वाली है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand Weather: मौसम में नरमी से गर्मी से राहत, अगले कुछ दिन भी सुहाने रहने के आसार

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img