May 29, 2026 - 2:21 am

किच्छा में देर रात ट्रक हादसा, डीजल टैंक फटने से फैला ईंधन; फायर यूनिट ने खतरा टाला

spot_img
Must Read

किच्छा। लालपुर चौकी क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना के बाद डीजल टैंक फटने से गंभीर स्थिति बन गई, लेकिन मौके पर पहुंची फायर स्टेशन टीम ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया। फायर यूनिट के कर्मचारी मदन सिंह के अनुसार लालपुर चौकी क्षेत्र में स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर फैक्ट्री के पास एक 18 टायरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक (वाहन संख्या UP 22 AT 9476) चालक सद्दाम हुसैन का था। हादसे में ट्रक का डीजल टैंक फट गया, जिससे सड़क पर डीजल फैल गया और आग लगने का खतरा उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वाटर टेंडर के साथ दो फोम ड्रम की सहायता से फैले डीजल को कवर कर सड़क को सुरक्षित किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर लालपुर चौकी पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे। राहत कार्य में यूनिट कर्मचारी मदन सिंह, फायरमैन संजय सिंह और फायरमैन प्रमोद सोन शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img