May 29, 2026 - 12:34 am

नौ साल बाद इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी, नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

spot_img
Must Read
यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर बुधवार को इस्राइल पहुंच गए। करीब नौ साल बाद हो रही इस यात्रा के दौरान उनका एयरपोर्ट पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम महिला सारा नेतन्याहू भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान इस्राइली संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। यह दौरा भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस्राइल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह अपने मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

प्रधानमंत्री 25 और 26 फरवरी को इस्राइल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि उनके पिछले दौरे के बाद क्षेत्र में कई अहम घटनाक्रम हुए, जिनमें हमास के हमलों के बाद गाजा में दो वर्ष से अधिक समय तक चला भीषण संघर्ष भी शामिल है। यह यात्रा दोनों देशों के स्थायी और गहरे होते संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img