February 26, 2026 - 9:39 am

Haridwar: बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! असली की जगह नकली बैठे, 8 मुन्ना भाई-मुन्नी बहन रंगे हाथ पकड़े गए

Must Read

बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल हिंदी पेपर में फर्जी परीक्षार्थियों का बड़ा मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की सतर्कता से आठ ‘मुन्ना भाई-मुन्नी बहन’ पकड़े गए, जो असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा थी। सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज रावली महदूद के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर बनाया गया था। परीक्षा के दौरान नियमित चेकिंग में अलग-अलग कक्षों में बैठे आठ परीक्षार्थी संदिग्ध पाए गए, जिनमें चार छात्र और चार छात्राएं शामिल थीं। कक्ष निरीक्षकों ने जब प्रवेश पत्र और चेहरों का मिलान किया तो शक गहरा गया।

पूछताछ में सभी परीक्षार्थी हड़बड़ाने लगे। सख्ती से पूछने पर खुलासा हुआ कि वे असली परीक्षार्थी नहीं हैं, बल्कि प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने पहुंचे थे। इसके बाद सभी को तुरंत पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक सुरेशचंद्र द्विवेदी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

प्रधानाचार्य की भूमिका पर भी संदेह

इस पूरे मामले में संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। आशंका जताई जा रही है कि प्रवेश पत्रों पर फोटो बदलने का खेल संस्थान स्तर पर हुआ, ताकि पंजीकृत विद्यार्थियों की जगह दूसरे लोगों से परीक्षा दिलाकर उन्हें पास कराया जा सके। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर में ऐसे साक्ष्य भी दिए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस प्रधानाचार्य से भी पूछताछ कर सकती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

काशीपुर के खिलाड़ियों का जलवा: राज्य पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण समेत 10 पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img