May 29, 2026 - 12:37 am

किच्छा में अचानक क्यों छा गए जक्कू? फ्लैक्स ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या 2027 में होगा त्रिकोणीय मुकाबला?

spot_img
Must Read

खबर चौक, राज सक्सेना। उत्तराखंड में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रमुख दलों के नेता जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और क्षेत्रीय दौरों के जरिए माहौल बनाया जा रहा है।
इसी बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे फ्लैक्स बोर्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फ्लैक्स वर्ष 2013 में किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके अब्दुल रशीद जक्कू के बताए जा रहे हैं।

फ्लैक्स लगने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जक्कू अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके, पूरे विधानसभा क्षेत्र में फ्लैक्स लगने से कयासों को बल मिल रहा है। यदि जक्कू चुनाव मैदान में उतरते हैं तो किच्छा विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाला सीधा मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। फिलहाल राजनीतिक गतिविधियों के बीच क्षेत्र की सियासत का पारा चढ़ा हुआ है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img