April 13, 2026 - 3:03 am

एक्शन अवतार में दिखे नागा चैतन्य, ‘वृषकर्मा’ की खास झलक 5 मार्च को होगी जारी

spot_img
Must Read

साउथ सिनेमा के युवासम्राट नागा चैतन्य और निर्देशक कार्तिक दंडु की बहुप्रतीक्षित फिल्म वृषकर्मा का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में नागा चैतन्य दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की खास झलक दिखाने की तारीख भी घोषित कर दी है।

5 मार्च को रिलीज होगी खास झलक

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म की एक्सक्लूसिव झलक 5 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। टीम ने संकेत दिया है कि दर्शकों के लिए कुछ बेहद रोमांचक तैयार किया गया है।

पहले ‘NC24’ था फिल्म का नाम

नागा चैतन्य की 24वीं फिल्म पहले ‘NC24’ के नाम से जानी जा रही थी, लेकिन अब इसका आधिकारिक शीर्षक ‘वृषकर्मा’ रखा गया है। यह एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने नागा चैतन्य के जन्मदिन पर जारी किया था।

दमदार स्टारकास्ट और बड़ा बजट

फिल्म में नागा चैतन्य के साथ मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। करीब 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार ने किया है, जबकि संगीत अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब सभी की नजरें 5 मार्च को आने वाली पहली झलक पर टिकी हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: अटरिया मेले में इस बार फीकी पड़ी रौनक, दिन में सन्नाटा, शाम को जुट रही भीड़

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाला अटरिया मेला इस बार अन्य वर्षों की तुलना में फीका...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img