April 19, 2026 - 8:02 am

Khatima News: युवक ने ब्लेड से गला काटकर की आत्महत्या, सुबह छत से कूदने का भी किया था प्रयास

spot_img
Must Read

खटीमा। भूड़ मोहलिया क्षेत्र में एक युवक ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार भूड़ मोहलिया निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह का शव घर के भीतर गैलरी में बाथरूम के सामने पड़ा मिला। उसके गले पर कटने के गहरे निशान थे। मृतक की मां देवकी देवी ने बताया कि दोपहर के समय दीपक बाथरूम में गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने देखा कि उसके गले से खून बह रहा है। परिजनों ने खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सीओ विमल रावत और कोतवाल विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि दीपक मानसिक तनाव में था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सुबह उसने घर की छत से छलांग लगाने का भी प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उसे समय रहते रोक लिया था। दोपहर करीब एक बजे जब वह बाथरूम में गया, तब किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। उस समय घर में माता-पिता और भाई मौजूद थे।

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मृतक के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार मूल रूप से पाटी, जनपद चंपावत का निवासी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Jollygrant: पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत

जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img