June 4, 2026 - 2:56 am

Rudrapur: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर साइबर ठगों ने पांच महीने में लगाई चपत

spot_img
Must Read
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के एक होटल कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर पांच महीने में उनसे 68.04 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कारोबारी राजेंद्र ने बताया कि अक्तूबर 2025 में फेसबुक पर रिचा सचदेवा नाम की एक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को ‘हैडटेक मार्केटिंग’ कंपनी में मार्केटिंग एवं फॉरेक्स ट्रेडिंग सलाहकार बताया। बातचीत के दौरान महिला ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए हैडटेक मार्केटिंग नामक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने का सुझाव दिया।

महिला ने दावा किया कि कंपनी जानी-मानी है और कई लोग इसमें निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लाभ का लालच देकर महिला ने 23 अक्तूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से 68.04 लाख रुपये अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब कारोबारी ने निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया तो महिला ने टैक्स, विभिन्न शुल्क, एक्सचेंज फीस और मार्जिन मनी के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रकम किन-किन खातों में स्थानांतरित हुई है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img