June 14, 2026 - 8:55 am

रुद्रपुर को जलभराव से मिलेगी राहत, 460 करोड़ की ड्रेनेज योजना को मंजूरी; पहले चरण के लिए 111 करोड़ जल्द

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। वर्षों से मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। शासन ने रुद्रपुर के ड्रेनेज सिस्टम के कायाकल्प के लिए तैयार 460 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दे दी है। योजना के तहत पहले चरण के लिए 111 करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

मेयर विकास शर्मा ने बताया कि शासन के सचिव युगल किशोर पंत से दूरभाष पर हुई बातचीत में इस संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने से पहले ड्रेनेज सिस्टम से जुड़ा 300 करोड़ रुपये का पुराना प्रोजेक्ट फाइलों में दबा हुआ था। शहर में जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई बार मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

मेयर के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने शहर का व्यापक सर्वेक्षण किया। सर्वे के दौरान स्थानीय पार्षदों के सुझाव भी लिए गए और उसके आधार पर एक व्यावहारिक व प्रभावी नया प्रस्ताव तैयार किया गया। गहन मंथन के बाद बने 460 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान में पूरे शहर को चार अलग-अलग जोनों में विभाजित किया गया है।

योजना के पहले चरण में जोन-1 के अंतर्गत वार्ड संख्या-1 फुलसूंगा और वार्ड संख्या-16 बगवाड़ा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 111 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पहले चरण की प्रगति के आधार पर आगामी चरणों के लिए शेष बजट जारी किया जाएगा।

मेयर विकास शर्मा ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना रुद्रपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगी और मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से शहर को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img