June 14, 2026 - 5:22 am

रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर महंगा, घरेलू गैस 60 और कॉमर्शियल 115 रुपये बढ़े

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। आम लोगों की रसोई पर महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद शहर में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 853 रुपये की बजाय 913 रुपये में मिलेगा। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें शनिवार से लागू कर दी गई हैं।

लोगों का कहना है कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर एलपीजी की कीमतों पर भी पड़ा है। गैस कंपनियों ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दरों में संशोधन किया है।

स्थानीय गैस एजेंसी के तुषार अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण घरेलू स्तर पर भी गैस की दरें बढ़ानी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते तेल और गैस की कीमतों में आए उछाल के कारण कंपनियों ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव किया है।

कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय उपभोक्ता सीमा वर्मा ने कहा कि पहले से ही महंगाई के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। राशन, सब्जी और अन्य जरूरी चीजों के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।

25 दिन से पहले नहीं होगी गैस सिलिंडर की बुकिंग

घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के साथ ही गैस बुकिंग को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की गई है। अब उपभोक्ता 25 दिन से पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं करा सकेंगे। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 873 रुपये से बढ़कर 933 रुपये हो गई है, जबकि कॉमर्शियल सिलिंडर 1858 रुपये से बढ़कर 1993 रुपये का हो गया है। एलपीजी की किल्लत की अफवाह के चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ भी बढ़ गई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img