March 22, 2026 - 3:24 am

Kashipur: 700 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read

काशीपुर। गोवंश संरक्षण स्क्वाड और आईटीआई कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गोमांस की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, जिला ऊधमसिंह नगर की गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम और आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गोकशी और गोतस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। स्क्वाड प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर सुबह आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के शक्ति चौराहा, महुआखेड़ा गंज में चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार शुभान और नईम निवासी चक लोहरा, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (यूपी) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से करीब 700 किलो प्रतिबंधित गोमांस और उससे संबंधित उपकरण बरामद किए गए।

आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udhamsingh Nagar: बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान, प्रशासन ने शुरू कराया आंकलन

ऊधम सिंह नगर में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img