May 10, 2026 - 8:08 pm

Rudrapur: एलपीजी संकट, कालाबाजारी के आरोप से उपभोक्ता बेहाल

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं और होटल कारोबारियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी गैस एजेंसियों और विभिन्न वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान नजर आए।

उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए हैं। खासतौर पर बाहरी जिलों से रोजगार के लिए रुद्रपुर में रह रहे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनके पास न तो स्थानीय बुकिंग कार्ड है और न ही नियमित गैस कनेक्शन, जिसके चलते इन्हें ऊंची कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां सिलेंडर अधिकतम एक हजार रुपये तक मिल जाता था, वहीं अब 2500 से 2800 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में लोगों को महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।

खुदरा गैस लेने वाले छोटे दुकानदारों और होटल संचालकों पर भी इसका असर पड़ा है। उनका कहना है कि अब उन्हें दोगुनी से अधिक कीमत देकर गैस खरीदनी पड़ रही है, जिससे उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के कारण कुछ लोग स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इधर, इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने बताया कि सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित कोटे के अनुसार की जा रही है। बिना वैध कनेक्शन या बुकिंग के सिलेंडर देना नियमों के विरुद्ध है, जिसके चलते बाहरी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि होम डिलिवरी की व्यवस्था भी की जा रही है और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे एजेंसी पर भीड़ न लगाएं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img