देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में सात और लोगों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले शुक्रवार को 14 लोगों को दायित्व दिए जा चुके हैं।
इन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार राव खाले खां को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है। योगेश रजवार को बाल संरक्षक आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। दीप प्रकाश नेवलिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति में सदस्य नामित किया गया है।
इसी तरह मनोज गौतम को अनुसूचित जाति आयोग, प्रेमलता को महिला आयोग और रूचि गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाया गया है। वहीं राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
पहले इनको मिल चुकी है जिम्मेदारी
इससे पहले जारी सूची में देहरादून के कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था। नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया।
चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग, टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद और चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया।
देहरादून की चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, चमोली के प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग और टिहरी के खेमसिंह चौहान को ओबीसी कल्याण परिषद में जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा टिहरी की सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, अल्मोड़ा के गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, देहरादून के बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग और काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी पूर्व में दायित्व सौंपे जा चुके हैं।



