April 20, 2026 - 1:18 am

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार कांपी धरती, भूकंप से सहमे लोग

spot_img
Must Read

बागेश्वर। जिले में रविवार सुबह भूकंप के लगातार तीन झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। एक घंटे के भीतर धरती तीन बार कांपने पर लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का सिलसिला सुबह 10:30 बजे के बाद शुरू हुआ और 11:31 बजे तक जारी रहा। पहला झटका सुबह 10:32 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके बाद 10:46 बजे 2.6 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस हुआ। तीसरा झटका 11:31 बजे आया, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई।

भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम क्षेत्र के आसपास रहा। तीसरे झटके का केंद्र जमीन से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई पर बदियाकोट-सोराग क्षेत्र के पास स्थित था।

झटकों का केंद्र दूरस्थ इलाकों में होने के कारण बाछम, सोराग और बदियाकोट में कंपन अधिक महसूस किया गया, जबकि जिले की अन्य तहसीलों में भी हल्के झटके दर्ज किए गए।

हालांकि, अब तक कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राजस्व विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से रिपोर्ट ली जा रही है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udham Singh Nagar News: वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आंदोलन एलान, 23 अप्रैल से चरणबद्ध विरोध

रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img