April 20, 2026 - 9:39 pm

Haldwani Road Accident: रोडवेज बस की चपेट में आकर 5 साल की मासूम की मौत, आक्रोशित लोगों का हंगामा

spot_img
Must Read

भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल की मासूम कनक की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो किसी तरह बच गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हादसे के कारण भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ईरान पर बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस का रहस्यमयी पोस्ट, ‘लॉक्ड-इन मोड’ से बढ़ी सियासी हलचल

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और बैकचैनल बातचीत की अटकलों के बीच व्हाइट हाउस की एक सोशल मीडिया पोस्ट...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img