उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित करेगा। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने जानकारी दी कि 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा।
इस बार बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश भर में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे।
वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 1,03,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत अभ्यर्थी शामिल हैं।
बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के साथ ही छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।



