April 21, 2026 - 9:07 pm

Khatima: न्याय के देवता गल्ज्यू यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा नगर

spot_img
Must Read

खटीमा। धरोहर न्यास की ओर से संचालित गल्ज्यू यात्रा 2026 सोमवार को खटीमा पहुंची, जहां कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। ग्वल्ज्यू देवता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने ग्वल्ज्यू के रथ में देव डांगरों का पूजन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा का सबसे पहले टनकपुर रोड स्थित अमाऊं के श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद नगर मार्ग में प्रवेश करते ही श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने भी पुष्पवर्षा कर दर्शन-पूजन किया। मुख्य बाजार स्थित संजय मार्केट में श्री श्याम शिष्ट मंडल के भक्तों ने अंगवस्त्र भेंट कर जयकारों के बीच प्रसाद वितरण किया और यात्रा को आगे बढ़ाया।

सितारगंज रोड के समीप व्यापारियों व मातृशक्ति ने भी फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, कंजाबाग रोड पहुंची, जहां महिला कीर्तन मंडली ने भक्ति-भाव से स्वागत किया। मंदिर समिति ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे विजय भट्ट सहित अन्य श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र व मालाओं से अभिनंदन किया।

भक्तिमय माहौल के बीच गल्ज्यू यात्रा को आगे के गंतव्य हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के अध्यक्ष टीएस खाती, महासचिव भुवन चंद्र भट्ट, मनोज कन्याल, शंकर लोहनी, किशन सिंह किन्ना, राजेंद्र सिंह, घनश्याम सनवाल, नवीन कापड़ी, केडी भट्ट, जगदीश पांडेय, जगत मार्कण्डेय, जीवन धामी, कुंदन बोरा, जेपी ओली, डॉ. नवीन भट्ट, शांति पांडेय, सावित्री बुंगला, योगिता विष्ट, दया भट्ट, कमला मेलकानी, सीमा जोशी, हरगोविंद कन्याल, हरीश जोशी, खिलेश पांडेय, संजय भट्ट, प्रेमप्रकाश जोशी, अंकुश त्यागी, राहुल गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udham Singh Nagar News: जलभराव से मिलेगी राहत, तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू

रुद्रपुर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img